थलापति विजय के बेटे जेसन करने जा रहे डेब्यू, बताया क्यों ठुकराया था एक्टिंग का ऑफर, 20 साल में मिली थी पहली फिल्म

नई दिल्ली. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय के बेटे जेसन फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. सुपरस्टार के बेटे बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं. लेटेस्ट इंटरव्यू में स्टारकिड ने बताया कि उन्होंने अपने पिता की तरह एक्टिंग की राह क्यों नहीं चुनी और उनका झुकाव फिल्ममेकिंग की तरफ क्यों हुआ. जेसन कहते हैं कि उन्हें 20 साल की उम्र में पहली फिल्म ऑफर हुई थी जिसे उन्होंने ठुकरा दिया. वो कहते हैं कि एल्फोंसो पुथरेन ने उन्हें पहली फिल्म ऑफर की थी, लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया.

 

जेसन ने आनंद विकेतन के साथ इंटरव्यू में अपने करियर के बारे में खुलकर बात की. साथ ही बताया कि उन्होंने एक्टिंग छोड़कर फिल्ममेकिंग का रुख क्यों किया. वो कहते हैं कि एक्टिंग कभी भी उनके प्लान भी शामिल नहीं थी. हमेशा से फिल्ममेकिंग के प्रति उनका झुकाव रहा है और वो डायरेक्शन में ही हाथ आजमाना चाहते थे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *