दौसा: राजस्थान में बेटियों की सुरक्षा के दावों पर उस वक्त तमाचा जड़ गया जब दौसा जिले में पुराना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में दो स्कूली छात्राओं के साथ दरिंदगी की हदें पार की गईं. बच्चियां मदद के लिए चीखती रहीं, गिड़गिड़ाती रहीं लेकिन कैमरा चलता रहा. वीडियो सामने आते ही पूरे जिले में आक्रोश की लहर दौड़ गई. लोग सोशल मीडिया के जरिए आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं.
दौसा जिले से आज एक ऐसा वीडियो सामने आया जिससे हर किसी को झकझोर के रख दिया जब स्कूल की ड्रेस पहनी दो बच्चियों के साथ बीच रास्ते में जबरदस्ती हुई, एक खंडहर नुमा कमरे में ले जाकर दोनों बच्चियों के साथ दुष्कर्म का प्रयास हुआ. कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे, समाज भी इस वीडियो के बाद शर्मसार हुआ. जैसे ही यह शर्मनाक और कलंकित कर देने वाला वीडियो एसपी पीयूष दीक्षित तक पहुंचा तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. एसपी के आदेश पर कई टीमें गठित कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश शुरू कर दी गई है.




