नई दिल्ली: पानी हमेशा ऊंचाई से नीचे की तरफ गिरता है. यह ग्रेविटी का सबसे बेसिक नियम है. लेकिन क्या आपने कभी किसी झरने को नीचे से ऊपर की तरफ बहते देखा है. इसे रिवर्स वाटरफॉल कहा जाता है. हाल ही में चीन के झेजियांग प्रांत में ऐसा ही एक हैरान करने वाला नजारा दिखा है. यहां टाइफून बावी के कारण डालोंगकिउ वाटरफॉल का पानी आसमान की तरफ उड़ने लगा. यह वाटरफॉल लगभग 190 मीटर यानी 623 फीट ऊंचा है. तेज आंधी ने पानी को नीचे गिरने ही नहीं दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. यह देखकर हर कोई हैरान है कि पानी आखिर उल्टा कैसे बह सकता है. लेकिन यह कोई जादू नहीं बल्कि पूरी तरह से एक नेचुरल घटना है. भारत के महाराष्ट्र और अमेरिका के नियाग्रा फॉल्स में भी ऐसा होता है. आज हम इस हैरान करने वाले वाटरफॉल की पूरी साइंस को समझेंगे.